अगस्त 19, 2026 10:51 पूर्वाह्न

printer

भारतीय मानक ब्यूरो ने दिल्ली के मंडोली इलाके में एक इकाई पर छापेमारी की

भारतीय मानक ब्यूरो – बीआईएस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मंडोली इलाके में एक इकाई पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान लगभग ढाई सौ कम गुणवत्‍ता वाली एल्युमीनियम फॉयल पेपर रोल जब्त किए गए। यह कार्रवाई अधिनियम, 2016 की धारा 28 के तहत कथित गैर-अनुपालन की सूचना मिलने के बाद की गई।

अधिकारियों ने बताया कि संबंधित फर्म के खिलाफ लागू गुणवत्ता नियंत्रण आदेश प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।