नवम्बर 26, 2026 11:35 पूर्वाह्न

printer

खराब मौसम और हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच के लिए लगी लंबी कतारों ने पूरे अमरीका में थैंक्सगिविंग यात्रा को बाधित किया

खराब मौसम और हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच के लिए लगी लंबी कतारों ने पूरे अमरीका में थैंक्सगिविंग यात्रा को बाधित कर दिया। पूर्वी तट पर यात्रियों को भारी बारिश और बाढ़ के खतरे का सामना करना पड़ा। पश्चिमी तट पर बाढ़ की घटना और मध्य-पश्चिमी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हुई। मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कुछ स्थानों पर सुरक्षा जांच के लिए एक घंटे से अधिक का इंतजार करना पड़ा। हालांकि देश भर के अधिकांश प्रमुख हवाई अड्डों पर अपेक्षाकृत कम देरी दर्ज की गई।

उड़ान ट्रैकिंग सेवा ने कल पूरे अमरीका में 3,700 से अधिक उड़ानों में देरी और लगभग 60 उड़ानों के रद्द होने की सूचना दी। सैन फ्रांसिस्को के दक्षिण में पैसिफिका में घाट का एक हिस्सा तेज लहरों के कारण ढह गया। सैन डिएगो के आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे ज्वार ने जल स्तर के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खराब मौसम के कारण 100वीं मेसी थैंक्सगिविंग डे परेड के आयोजकों ने सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर कार्यक्रम को शनिवार तक स्थगित कर दिया।