अक्टूबर 4, 2026 10:54 पूर्वाह्न

printer

रूस की तेल रिफाइनरियों पर हमले जारी रखे जाएंगे: यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस की तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेन के हमले जारी रखे जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस ने कीव और अन्य यूक्रेनी शहरों से आम लोगों को विस्थापित करने के उद्देश्य से हवाई हमले तेज करने की नई नीति अपनाई है। श्री जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की खुफिया एजेंसियों को ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिससे पता चलता है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सर्दियों से पहले नागरिक ठिकानों पर हमलों का दायरा बढ़ाने वाली नई सैन्य नीति को मंजूरी दी है।

श्री जेलेंस्की के अनुसार, रूस के सैनिकों के मारे जाने और घायल होने की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसी वजह से राष्ट्रपति पुतिन अपनी ताकत दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले, रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यूक्रेन की ओर से हाल के महीनों में रूस के क्षेत्रों पर किए गए हमलों के जवाब में खासकर मॉस्को पर लगातार और सुनियोजित हमले जारी रखेगा।