एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया- एसोचैम ने वैश्विक सहयोग और ग्लोबल साउथ के लिए एक शक्तिशाली मंच के रूप में ब्रिक्स को मज़बूत करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण की सराहना की है।
एसोचैम के अध्यक्ष निर्मल कुमार मिंडा ने कहा कि ब्रिक्स सहयोग को ठोस व्यावसायिक परिणामों में बदलने का प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप और व्यावसायिक साझेदारियों को मज़बूत करने से अपार अवसर खुल सकते हैं। श्री मिंडा ने कहा कि नवाचार, डिजिटल समाधान, बुनियादी ढांचा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों और ब्रिक्स स्टार्टअप इनोवेशन फंड जैसी पहलों पर जोर देने से सहयोग और मजबूत होगा और भारतीय उद्यमों को वैश्विक स्तर पर विस्तार करने में मदद मिलेगी।