जुलाई 24, 2026 6:05 अपराह्न | Andhra

printer

आंध्र प्रदेश: अल नीनो के प्रभाव से राज्य में बारिश में आई कमी

आंध्र प्रदेश सिंचाई विभाग ने कहा है कि अल नीनो के प्रभाव से राज्य में बारिश में काफी कमी आई है। इससे कृष्णा नदी में पानी का बहाव बहुत कम हो गया है। विजयवाड़ा में राज्य सिंचाई विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ के. नरसिम्हामूर्ति ने कहा कि राज्य में बारिश में 51 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वही कृष्णा डेल्टा में सामान्य से 49 प्रतिशत कम बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि अल्मट्टी, नारायणपुर और तुंगभद्रा जैसे ऊपरी जलाशयों में पानी का भंडारण कम होने का मतलब है कि श्रीशैलम तक पानी तभी पहुंचेगा जब ये जलाशय पर्याप्त रूप से भर जाएंगे।

    श्री नरसिम्हामूर्ति ने कहा कि सरकार पीने के पानी की ज़रूरतों को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दे रही है और जून 2027 तक गांवों, कस्बों और नगर पालिकाओं में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध पानी का प्रबंधन कर रही है। उन्होंने किसानों से वर्तमान हालात में धान की खेती नही करने की अपील की। उन्होंने किसानों को कम पानी वाली फसलें उगाने की सलाह दी।