जुलाई 24, 2026 6:05 अपराह्न

views 41

आंध्र प्रदेश: अल नीनो के प्रभाव से राज्य में बारिश में आई कमी

आंध्र प्रदेश सिंचाई विभाग ने कहा है कि अल नीनो के प्रभाव से राज्य में बारिश में काफी कमी आई है। इससे कृष्णा नदी में पानी का बहाव बहुत कम हो गया है। विजयवाड़ा में राज्य सिंचाई विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ के. नरसिम्हामूर्ति ने कहा कि राज्य में बारिश में 51 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वही कृष्णा डेल्टा में सामान्य से 49 प्रतिशत कम बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि अल्मट्टी, नारायणपुर और तुंगभद्रा जैसे ऊपरी जलाशयों में पानी का भंडारण कम होने का मतलब है कि श्रीशैलम तक पानी तभी पहुंचेगा जब ये जलाशय पर्याप्...