सितम्बर 1, 2026 2:20 अपराह्न

printer

रूस के ताजा हमलों में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल: राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया है कि रूस के ताजा हमलों में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों को ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया, जिससे रिहायशी इमारतों और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

जेलेंस्की ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कल से ओडेसा शहर और आसपास के इलाकों में निर्देशित हवाई बमों और ड्रोन से हमले जारी हैं। इन हमलों के कारण हजारों परिवारों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और यूक्रेन के लिए हवाई रक्षा सहायता बढ़ाने की अपील की।