जुलाई 19, 2026 10:13 अपराह्न

printer

अमरीका: राष्ट्रपति ट्रंप ने रिपब्लिकन सांसदों से रूस पर प्रस्तावित प्रतिबंध विधेयक में ईरान को भी शामिल करने का आग्रह किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन सांसदों से रूस पर प्रस्तावित प्रतिबंध विधेयक में ईरान को भी शामिल करने का आग्रह किया है। श्री ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा कि रिपब्लिकन को ईरान को रूसी प्रतिबंध विधेयक में शामिल करना चाहिए। इससे पहले उन्होंने कहा था कि अमरीका-ईरान समझौते का पालन न करने के ईरान के फैसले से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने फिर कहा कि अमरीका की प्राथमिकता ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है।

श्री ट्रंप की ट्रुथ सोशल पोस्ट में पर किए गए पोस्ट में ‘सैंक्शनिंग रशिया एक्ट’ का जिक्र था, जो दिवंगत रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम द्वारा समर्थित विधेयक है। इस विधेयक का उद्देश्य रूस और उसके समर्थकों पर कड़े आर्थिक और व्यापारिक प्रतिबंध लगाना है