बलूचिस्तान में, मानवाधिकार समूह बलूच वॉइस फॉर जस्टिस – बीवीजे के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर दो और नागरिकों को जबरन गायब कर दिया है। बीवीजे ने बताया कि बलूच छात्र मोर्चा के नेता फजल बलूच को उनके घर से, जबकि अजरबैजान में पढ़ाई कर रहे छात्र शहाब बलूच को गर्मियों की छुट्टियों के लिए बलूचिस्तान लौटने के बाद कथित तौर पर हिरासत में ले लिया गया। बीवीजे ने पाकिस्तानी अधिकारियों से उनके ठिकाने का खुलासा करने का आग्रह किया और संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से उनकी सुरक्षित रिहाई और जवाबदेही के लिए दबाव बनाने का आह्वान किया।
News On AIR | जुलाई 18, 2026 4:17 अपराह्न
बलूचिस्तान में दो और लोगों के कथित रूप से जबरन गायब किए जाने का आरोप