राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस अवसर पर, आकाशवाणी अपनी शृंखला ‘आकाशवाणी पर पीपल्स पद्म’ के तहत 16 कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहा है।
इन एपिसोड में, पद्म पुरस्कार विजेताओं के कार्यों और जीवन के बारे में जानकारी दी जाएगी। इनका प्रसारण कल और सोमवार को 100.1 आकाशवाणी गोल्ड पर किया जाएगा। इन्हें ‘News On Air’ ऐप और ‘NEWS ON AIR OFFICIAL’ YouTube चैनल पर भी सुना जा सकता है। श्रोताओं से अनुरोध है कि वे कल और सोमवार को सुबह 9 बजकर 10 मिनट से आकाशवाणी से जुड़े रहें।