जुलाई 6, 2026 2:20 अपराह्न

printer

तेहरान में अली खामेनेई की अंतिम यात्रा शुरू, बड़ी संख्या में लोग शामिल

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की अंतिम यात्रा राजधानी तेहरान में दो दिवसीय अंतिम दर्शन के बाद शुरू हुई, जिसमें भारी जनसमूह उमड़ पड़ा। खामेनेई और युद्ध में मारे गए उनके परिवार के अन्य सदस्यों के ताबूतों को एक ट्रक में ले जाया जा रहा है।

ये ताबूत मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक तेहरान की सड़कों से होकर गुजरेंगे। ताबूतों को ले जा रही अंतिम यात्रा आज सुबह तेहरान की सड़कों से शुरू हुई।