अगस्त 7, 2026 1:38 अपराह्न

printer

केरलम में लगातार तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट

केरलम में लगातार तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी है। 14 में से 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
 
पहाड़ी इलाकों में आज तेज वर्षा नहीं होने पर कुछ राहत मिली है। वहीं, कोझिकोड और वायनाड के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। तटीय क्षेत्रों में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध जारी है।