पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ मिलकर प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है। संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह साझेदारी एयर इंडिया के व्यापक वैश्विक नेटवर्क और भारत के विविध पर्यटन विकल्पों का लाभ उठाकर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में देश की उपस्थिति को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि इस सहयोग में संयुक्त गंतव्य अभियान, स्टॉपओवर पर्यटन को बढ़ावा देना और विजिट इंडिया पास जैसी पहलों पर विचार करना शामिल होगा। श्री शेखावत ने कहा कि यह साझेदारी दुनिया भर के अधिक यात्रियों को भारत के शाश्वत, विविध और अविस्मरणीय आकर्षणों का अनुभव करने के लिए प्रेरित करेगी।
News On AIR | जुलाई 27, 2026 6:22 अपराह्न | वAir India’s extensive global network
भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया ने साझेदारी की