जुलाई 27, 2026 6:22 अपराह्न

views 32

भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया ने साझेदारी की

पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ मिलकर प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है। संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह साझेदारी एयर इंडिया के व्यापक वैश्विक नेटवर्क और भारत के विविध पर्यटन विकल्पों का लाभ उठाकर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में देश की उपस्थिति को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि इस सहयोग में संयुक्त गंतव्य अभियान, स्टॉपओवर पर्यटन को बढ़ावा देना और विजिट इंडिया पास जैसी प...