अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान -एम्स के एक डॉक्टर ने गर्भावस्था के दौरान प्रीक्लेम्पसिया का शीघ्र पता लगाने और गर्भवती महिलाओं को इसकी गंभीर स्थिति के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया है। प्रीक्लेम्पसिया गर्भावस्था के दौरान मां और नवजात शिशु की बीमारियों के प्रमुख कारणों में से एक है। इसमें आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप होता है। यह गुर्दे, यकृत, मस्तिष्क और गर्भनाल सहित कई अंगों को प्रभावित कर सकता है। विश्व प्रीक्लेम्पसिया दिवस के अवसर पर आकाशवाणी से बात करते हुए, नई दिल्ली स्थित एम्स के प्रसूति और स्त्री रोग विभाग की प्रमुख डॉ. नीना मल्होत्रा ने कहा कि यदि समय पर इसका पता नहीं चलता है, तो इससे दौरे, स्ट्रोक, अंग विफलता और यहां तक कि मां और बच्चे की मृत्यु भी हो सकती है। डॉ. मल्होत्रा ने कहा कि जागरूकता, स्क्रीनिंग, रोकथाम और समय पर उपचार प्रीक्लेम्पसिया खतरे को कम कर सकते हैं।
News On AIR | मई 22, 2026 10:01 अपराह्न
एम्स के डॉक्टरों ने गर्भावस्था में प्रीक्लेम्पसिया की शीघ्र पहचान और जागरूकता पर दिया जोर