सितम्बर 12, 2026 8:55 अपराह्न

printer

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लखपति दीदियों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से वर्चुअल माध्‍यम से बातचीत की

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देशभर की लखपति दीदियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की लाभार्थियों के साथ वर्चुअल माध्‍यम से बातचीत की। श्री चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इन महिलाओं ने लखपति बनकर सशक्तिकरण की मिसाल कायम की है। उन्होंने उनकी मेहनत और आत्मविश्वास को देखकर प्रसन्‍नता व्यक्त की। श्री चौहान ने कहा कि सरकार इन महिलाओं को करोड़पति दीदी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।