सितम्बर 10, 2026 12:51 अपराह्न

printer

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मलेशिया, तिमोर-लेस्ते और म्यांमार के समकक्षों से की द्विपक्षीय बैठक

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल मलेशिया, तिमोर-लेस्ते और म्यांमार के समकक्षों के साथ उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठक की।

मलेशिया के कृषि मंत्री मोहम्मद बिन साबू के साथ हुई बैठक में श्री चौहान ने ज्ञान, विशेषज्ञता और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के महत्व पर बल दिया। बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने कई मुद्दों पर बात की। दोनों देशों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि कई द्विपक्षीय मुद्दों का समाधान किया आपसी बातचीत से किया जा सकता है।

श्री चौहान ने वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के आदान-प्रदान तथा मानव संसाधन विकास के माध्यम से तिमोर लेस्ते की कृषि अनुसंधान एवं नवाचार क्षमताओं को बढ़ावा देने में सहयोग हेतु भारत सरकार की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इसी बीच, श्री चौहान ने म्यांमार के कृषि मंत्री मिन नौंग से भी मुलाकात की। बैठक के दौरान मंत्री ने उल्लेख किया कि कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन अंतिम चरण में है। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच व्यापार की संभावनाओं पर भी चर्चा की और कहा कि पारस्परिक रूप से पहचाने गए क्षेत्रों में दोनों पक्षों की मजबूत साझेदारी से दालें, कपास, डेयरी विकास और कृषि शिक्षा जैसे कृषि संबंधी उत्पादों के व्यापार को बढ़ावा देने में एक-दूसरे को सहायता मिलेगी।