मई 22, 2026 5:03 अपराह्न

printer

सुरंग अभियांत्रिकी और ढलान संतुलन में सहयोग के लिए एनएचएआई और नॉर्वे संस्थान के बीच समझौता

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सुरंग अभियांत्रिकी, ढलान संतुलन और क्षमता निर्माण में सहयोग के लिए नॉर्वे के जियोटेक्निकल इंस्टीट्यूट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। यह समझौता पांच वर्षों के लिए वैध रहेगा। इसके अंतर्गत, दोनों संगठन प्राकृतिक आपदा कम करने से संबंधित अनुसंधान और विकास में सहयोग करेंगे।

   

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह सहयोग देश के राष्ट्रीय राजमार्गों को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने की प्राधिकरण की प्रतिबद्धता दर्शाता है।