नवम्बर 22, 2026 5:23 अपराह्न

printer

मुंबई में 9वें इंडियन ऑयल वेस्टर्न नेवल कमांड नेवी हाफ मैराथन का आयोजन

मुंबई में आज नौवें इंडियन ऑयल वेस्टर्न नेवल कमांड- डब्ल्यूएनसी नेवी हाफ मैराथन में 20 देशों के 59 प्रतिभागियों सहित 22,500 से अधिक धावकों ने भाग लिया। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने भी 21 किलोमीटर की इस दौड़ में हिस्सा लिया।
 
इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय नौसेना और नागरिकों के बीच फिटनेस, देशभक्ति और सौहार्द को प्रोत्साहन देना है।