चीन के दक्षिण-पश्चिमी शहर चोंगकिंग में कल हुए भूस्खलन में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 34 अन्य लापता हैं। सरकारी मीडिया के अनुसार बचाव दल ने मलबे से 10 लोगों को निकाल लिया है, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं।
सरकारी प्रसारक चाइना सेंट्रल टेलीविजन ने बताया कि चोंगकिंग के पेंगशुई काउंटी में हुए भूस्खलन में 10 से अधिक आवासीय इमारतें दब गईं। अधिकारियों ने बताया कि वूजियांग नदी के एक हिस्से के पास भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन हुआ। बचाव और राहत अभियान के लिए 800 से अधिक कर्मियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।