पेरू में एंडीज क्षेत्र में आए 5.5 तीव्रता के भूकंप से 5 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि अब तक लगभग 300 लोग विस्थापित हो चुके हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र हुआनकायो प्रांत के सिकाया शहर से दो किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। पेरू के राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संस्थान ने कहा है कि लापता लोगों की संख्या के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। स्थानीय चर्च और कॉन्वेंट सहित कई इमारतें ढह गईं या उन्हें क्षति पहुंची। पेरू में अक्सर भूकंप आते रहते हैं क्योंकि यह देश प्रशांत अग्नि वलय में स्थित है। वर्ष 2007 में, इका क्षेत्र के पिस्को प्रांत में 7 दशमलव 9 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें लगभग 600 लोग मारे गए थे।
News On AIR | जुलाई 19, 2026 10:12 अपराह्न
पेरू में एंडीज क्षेत्र में आए 5.5 तीव्रता के भूकंप से 5 लोगों की मौत