जुलाई 9, 2026 6:15 अपराह्न

printer

नई दिल्ली में आयोजित हुई भारत-अफ़गानिस्तान संयुक्त समिति की चौथी बैठक

भारत-अफ़गानिस्तान संयुक्त समिति की चौथी बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस दौरान मानवीय सहायता, विकास साझेदारी, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, क्षमता निर्माण, शिक्षा, खेल, व्यापार, वीज़ा और संपर्क सहित द्विपक्षीय संबंधों के समूचे परिदृश्‍य की समीक्षा की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम. आनंद प्रकाश और अफ़गानिस्तान के विदेश मंत्रालय के महानिदेशक शुएब बरयालाई ने की।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बैठक में भारत ने अफ़गान जनता के कल्याण और विकास आवश्यकताओं के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई। अफ़गान पक्ष ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत के सतत सहयोग और समर्थन की सराहना की।