रक्षाबंधन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम -एनसीआरटीसी 27 और 28 अगस्त को दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर एक दिन में 47 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन ट्रिप्स बढ़ाएगी। यह अतिरिक्त ट्रिप्स त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या में होने वाली बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए चलाई जायेंगी।
यह निर्णय रक्षाबंधन के दौरान लोगों की यात्रा को और सुगम तथा आरामदायक बनाने के लिए लिया गया है। एनसीआरटीसी ने बताया कि इन अतिरिक्त ट्रिप्स के साथ, दोनों दिन नमो भारत ट्रेनें हर 8 मिनट में उपलब्ध होंगी। इन्हें पूरे नमो भारत कॉरिडोर, यानी सराय काले खाँ से मोदीपुरम स्टेशन के बीच परिचालित किया जाएगा, जिससे त्योहार के समय लोगों के लिए यात्रा के अधिक विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे। अपने भाइयों को राखी बांधने जा रही महिलाओं को इन अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स से विशेषकर लाभ होगा। इससे उनका प्रतीक्षा समय कम होगा, सीट की उपलब्धता बढ़ेगी और उनका समग्र यात्रा अनुभव बेहतर होगा। प्रादेशिक समाचार के लिए सौम्या शरण।