जुलाई 22, 2026 12:26 अपराह्न

printer

पश्चिमी नेपाल में आया 4.2 तीव्रता का भूकंप

पश्चिमी नेपाल में आज सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र सुदूरपश्चिम प्रांत के बाझंग जिले के कोटदेवाल के आसपास था, जो काठमांडू से लगभग 900 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। भूकंप के झटके पड़ोसी जिलों बाजुरा और दार्चुला में भी महसूस किए गए। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पिछले सप्ताह पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी प्रांत के रुकुम पूर्व जिले में 5 तीव्रता का भूकंप आया था।