अगस्त 24, 2026 12:52 अपराह्न

printer

ग‍िनी की राजधानी कोनाक्री में कचरे का व‍िशाल पहाड़ ढहने से 30 लोगों की मौत

ग‍िनी की राजधानी कोनाक्री में कचरे का व‍िशाल पहाड़ ढहने से 30 लोगों की मौत हो गई। देश की केंद्रीय सरकार की जानकारी के अनुसार, कोनाक्री में सबसे बड़ा कचरा डंपिंग प्‍वाइंट है। रविवार रात भारी बार‍िश के चलते कचरे का ढेर खिसकने से भूस्‍खलन जैसी स्‍थ‍ित‍ि बनी और पास मौजूद कई झोपड़ियां इसमें दब गईं।

बांग्लादेश की समाचार एजेंसी ‘यूएनबी’ की र‍िपोर्ट के अनुसार, गिनी की राजधानी कोनाक्री में स्थित कचरे का व‍िशाल पहाड़ रविवार तड़के ढह गया। हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई।

रात करीब दो बजे यह हादसा हुआ। इस दौरान भारी बारिश हो रही थी तभी कोनाक्री के सबसे बड़े लैंडफिल दार एस सलाम में जमा कचरे का ढेर खिसक गया। इससे भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हुई और पास में बनी कई झोपड़ियां कचरे के नीचे दब गईं। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू क‍िया गया। लोगों को तलाश कर बाहर न‍िकलने का काम जारी है। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कई घर भी नष्ट हो गए।