जून 9, 2026 8:27 अपराह्न | UN

printer

अफगानिस्तान में 38 लाख लड़कियां स्कूल से बाहर: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में लगभग 38 लाख लड़कियों के स्कूल से बाहर रहने के कारण देश एक गुमराह पीढ़ी की ओर बढ़ सकता है। यह स्थिति तालिबान की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण हुई है। कल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए, अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन की कार्यवाहक प्रमुख जॉर्गेट गैगनन ने कहा कि 7 से 18 वर्ष की करीब 38 लाख लड़कियां स्कूल नहीं जा रही हैं। इनमें 26 लाख से अधिक किशोरियां शामिल हैं, जिन्हें माध्यमिक शिक्षा में पढ़ने की अनुमति नहीं है। सुश्री गैगनन ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों पर जारी प्रतिबंधों का अफगानिस्तान के सामाजिक और आर्थिक विकास पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ता है। संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने कहा कि अफगानिस्तान ने आर्थिक स्थिरता के सीमित संकेत दिखाए हैं, जिसमें विकास और राजस्व संग्रह में कोई सुधार नहीं हुआ है।

2021 में अफगानिस्तान में सत्ता कब्‍जा करने के बाद से, तालिबान ने अफगान महिलाओं और लड़कियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें लड़कियों को छठी कक्षा से आगे माध्यमिक विद्यालयों में जाने से रोकना, महिलाओं को विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने से रोकना और रोजगार तथा सार्वजनिक स्थानों तक पहुँच पर प्रतिबंध लगाना शामिल है।