जुलाई 10, 2026 9:00 अपराह्न
19
पिछले 18 महीनों में निधि कटौती के कारण लगभग दस लाख महिलाएं आवश्यक मानवीय सहायता से वंचित: संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन, संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र की संस्था संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन ने कहा है कि पिछले 18 महीनों में निधि कटौती के कारण लगभग दस लाख महिलाएं आवश्यक मानवीय सहायता से वंचित रह गई हैं। संस्था ने कहा कि जनवरी 2025 में अमरीकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प के पदभार ग्रहण करने के बाद विदेशी सहायता में की गई कटौती के बाद स्थिति और भी खराब हो गई। अमरीका और अन्य प्रमुख दानदाताओं द्वारा सहायता में कटौती के कारण अन्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों को भी कर्मचारियों की संख्या कम करनी पड़ी है और दुनिया भर में कार्यक्रमों को सीमित क...