सितम्बर 1, 2026 10:53 पूर्वाह्न

printer

एस.सी.ओ. का 26वां वार्षिक शिखर सम्मेलन किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शुरू

शंघाई सहयोग संगठन (एस.सी.ओ.) का 26वां वार्षिक शिखर सम्मेलन किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सम्‍मेलन स्‍थल पर पहुंच चुके हैं। यह सम्मेलन शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का विषय है- ‘एससीओ के 25 वर्ष – शांति, विकास और समृद्धि के लिए मिलकर आगे बढ़ना।’

शंघाई सहयोग संगठन में भारत, चीन और रूस सहित दस देश शामिल हैं। भारत, वर्ष 2017 से संगठन का पूर्ण सदस्य है। एस.सी.ओ. शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की भागीदारी, संगठन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भारत के लिए एससीओ, प्रमुख देशों के साथ सुरक्षा, आतंकवाद, ऊर्जा, संपर्क और आर्थिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच है।