मिस्र में सिनाई प्रायद्वीप में एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 22 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हुए। मृतकों और घायलों में मिस्र तथा जॉर्डन के नागरिक शामिल हैं। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यह दुर्घटना दक्षिण सिनाई प्रांत में दहाब और नुवेइबा पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली सड़क पर हुई।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, बस काहिरा से जॉर्डन की राजधानी अम्मान जा रही थी और दहाब तथा नुवेइबा के बीच सड़क पर पलट गई। रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों में 10 जॉर्डन के नागरिक शामिल हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि बस का एक टायर फटने के बाद वह पलट गई।