जुलाई 21, 2026 7:51 पूर्वाह्न

printer

अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में बाढ़ से 20 लोगों की मौत, 100 से ज़्यादा लापता

अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में स्थित नूरिस्तान प्रांत में कल तेज बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से लगभग 20 लोगों की मौत हो गई और 80 लोग घायल हुए और 100 से ज़्यादा लोग लापता हैं। अफगानिस्तान राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता यूसुफ़ हम्माद ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस बाढ़ से प्रांत में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रांतीय आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी प्रभावित इलाकों में पहुँच गए हैं। विभाग के अधिकारियों ने खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान में पीड़ितों के शवों को निकालना, घायलों को बचाना और लापता लोगों की तलाश करना शामिल है। उन्होंने कहा कि जान-माल के नुकसान के शुरुआती आँकड़े जाँच और नुकसान के आकलन के पूरा होने के बाद जारी किए जाएँगे।