अगस्त 24, 2026 12:33 अपराह्न

printer

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत लखनऊ में 18वें ब्रिक्स अकादमी मंच का शुभारंभ

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत, 18वें ब्रिक्स अकादमी मंच का शुभारंभ रविवार को लखनऊ में हुआ और मंगलवार तक ये विचार-विमर्श जारी रहेगा। ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन, विकासशील देशों के लिए अनुसंधान और सूचना प्रणाली और लखनऊ विश्वविद्यालय के सहयोग से इस मंच का आयोजन किया जा रहा है।

“लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” विषय पर आयोजित इस मंच में ब्रिक्स देशों के शिक्षाविद, शोधकर्ता, विशेषज्ञ और नीति निर्माता एक साथ आकर प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।