अक्टूबर 23, 2026 8:58 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में जल गुणवत्ता जांच के लिए 15 दिवसीय अभियान शुरू

जम्‍मू कश्‍मीर में जल जीवन मिशन निदेशालय ने ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित दूषित पानी की पहचान और सुरक्षित पेय जल सुनिश्चित करने के लिए 15 दिवसीय विस्‍तृत जल गुणवत्‍ता परीक्षण अभियान शुरू किया है। जलशक्ति विभाग के अपर मुख्‍य सचिव शालीन काबरा ने कल जल गुणवत्‍ता परीक्षण अभियान का वर्चुअल उद्घाटन किया।

इस अभियान के अंतर्गत जिला और मंडल अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाईयां और जल परीक्षण प्रयोगशाला कर्मचारी नमूनों को एकत्र कर उनका परीक्षण करेंगे तथा जल गुणवत्‍ता प्रबंधन पोर्टल पर दैनिक रिपोर्ट करेंगे।

इस अभियान का उद्देश्‍य जलगुणवत्‍ता परीक्षण में कमियों को दूर करना, डिजिटल निगरानी को मजबूत बनाना तथा सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। ग्रामीण समुदाय खासतौर पर महिलाओं को प्रशिक्षित करने पर विशेष ध्‍यान दिया जाएगा। अभियान के दौरान जल संरक्षण, पानी से होने वाली बीमारियों, जल स्‍वच्‍छता के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।