पंजाब पुलिस ने आज अमृतसर में तीन आरोपियों के पास से 12 अत्याधुनिक पिस्तौल और छह हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह पाकिस्तान की आई.एस.आई और विदेश में सक्रिय बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्यों के समर्थन से संचालित अवैध हथियार तथा विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
इस सप्ताह अमृतसर में हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी का यह तीसरा मामला है। इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों के पास से गोला-बारूद सहित सात पिस्तौल भी बरामद की थीं।