सितम्बर 30, 2026 11:04 पूर्वाह्न
49
पंजाब पुलिस ने अमृतसर जिले में दो अभियानों के तहत आठ लोगों को गिरफ्तार किया
पंजाब पुलिस ने अमृतसर जिले में दो अभियानों में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एके-47 और एके-56 राइफलें, 13 पिस्तौल, कारतूस और 13 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों और नशीले पदार्थों को रखने और आगे पहुंचाने का काम करते थे। सभी आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में बताए गए हैं।