जुलाई 22, 2026 8:52 अपराह्न

printer

कांगो में इबोला के प्रकोप से अब तक 1000 लोगों की मौत

कांगो में इबोला के प्रकोप से अब तक 1000 लोगों की मौत हो चुकी है। कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, नवीनतम प्रकोप में दो हजार 473 मामले दर्ज किए गए हैं और 999 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि इस समय 737 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

15 मई को घोषित यह प्रकोप पिछले अधिकांश इबोला प्रकोपों ​​से अलग है। इसके लिए जिम्मेदार बुंडीबुग्यो वायरस का कोई स्वीकृत टीका या उपचार उपलब्ध नहीं है।

घाना में कल अफ्रीका स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के महानिदेशक जीन कासेया ने प्रकोप को धीमा करने के लिए गहन प्रयासों का आह्वान किया।