अगस्त 18, 2026 6:29 अपराह्न

printer

आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर 10 दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन

नई दिल्ली के आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर 10 दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने बताया कि बीस हजार से अधिक पुस्तकें के साथ यह पुस्तक मेला, आगंतुकों को अपनी पसंदीदा किताबे देखने, चुनने और खरीदकर घर ले जाने का अवसर प्रदान कर रहा है। निगम ने बताया कि इस मेले में बॉक्स आधारित खरीदारी का विकल्प आगंतुकों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहा है। इसमें अलग-अलग किताबें खरीदने की बजाय, पाठक अपनी जेब पर ज्यादा बोझ डाले बिना बॉक्स के हिसाब से किताबें खरीद सकते हैं।

इसके अलावा, इस मेले में हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अलग-अलग तरह की किताबों का संग्रह मौजूद है। जिनमें फिक्शन, नॉन फिक्शन और बच्चों की किताबें शामिल हैं। यह पुस्तक मेला इस महीने की 23 तारीख तक सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक सभी आगंतुकों के लिए खुला रहेगा।