फ़रवरी 27, 2025 4:18 अपराह्न

printer

स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लोगों को घर-घर जाकर स्वच्छता बारे किया जा रहा जागरूक

स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत जोगिंदर नगर शहरी क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लोगों को घर-घर जाकर स्वच्छता बारे जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जोगिंदर नगर शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कूड़े-कचरे के वैज्ञानिक एवं सही निपटान बारे लोगों को जानकारी प्रदान कर रही हैं।
इस बारे जानकारी देते हुए नगर परिषद की सामुदायिक आयोजक प्रोमिला देवी ने बताया कि स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान आगामी 9 अप्रैल तक प्रदेश के शहरी निकाय क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा कूड़े के सही निष्पादन बारे जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को गीले, सूखे व इलेक्ट्रॉनिक कचरे को अलग-अलग रखने बारे जानकारी प्रदान की जा रही है। साथ ही लोगों की समस्याओं को भी सुना जा रहा है तथा उनका निपटारा भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के लक्ष्यों व उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जोगिन्दर नगर शहरी क्षेत्र वासियों से शहर को स्वच्छ व साफ-सुथरा बनाने में नगर परिषद जोगिंदर नगर को अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करने का भी आह्वान किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला