दक्षिण-पूर्वी स्पेन के अंडालूसिया क्षेत्र में भीषण जंगल की आग को काबू में करने के लिए सैकड़ों दमकलकर्मी और सैन्य कर्मी संघर्ष कर रहे हैं। यह आग हाल के दशकों में देश की सबसे घातक जंगल की आग में से एक बन गई है। स्पेन के अधिकारियों के अनुसार, बेदार गांव के आसपास आपातकालीन सेवाओं को तैनात किया गया है, जहां 12 लोगों की मौत हो गई है – जिनमें चार ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं। 23 अन्य लोग अभी भी लापता हैं। अल्मेरिया के लॉस गैलार्डोस क्षेत्र के स्थानीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के तापमान वाली भीषण गर्मी में दक्षिणी यूरोप, विशेष रूप से फ्रांस, पुर्तगाल और स्पेन में जंगल की आग को जन्म दिया है। बढ़ते तापमान, अत्यधिक शुष्क जमीन और तेज हवाओं के कारण गुरुवार दोपहर को लॉस गैलार्डोस में आग तेजी से फैल गई। अंडालूसिया के स्वास्थ्य और आपातकालीन मंत्री एंटोनियो सैन्ज़ ने कहा कि आग 6 हजार 600 हेक्टेयर भूमि में फैल चुकी है।.