जून 18, 2024 6:17 अपराह्न

printer

सरायकेला खरसावांः देर रात अज्ञात अपराधियों ने दो युवकों पर गोलियां चलाई

सरायकेला खरसावां जिले में आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मांझीटोला संजय नगर के पास देर रात अज्ञात अपराधियों ने दो युवकों पर गोलियां चलाई। इस घटना में सरायकेला-खरसावां युवा राजद ज़िला अध्यक्ष उदित यादव के भाई सहित एक अन्य युवक को गोली लगी है। जिनका इलाज टीएमएच अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।