सितम्बर 8, 2024 7:08 अपराह्न

printer

सरगुजा जिले के एक एल्युमिनियम प्लांट में आज हुए एक हादसे में तीन मजदूरों की मौत

सरगुजा जिले के एक एल्युमिनियम प्लांट में आज हुए एक हादसे में तीन मजदूरों की मौत होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार सिलसिला गांव में संचालित एल्युमिनियम प्लांट में कोयले से भरा हॉपर गिर गया। घटनास्थल पर पांच से छह मजदूरों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। इन मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।