सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत मामूली रकम के भुगतान पर ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पत्र सूचना इकाई- पीआईबी की तथ्य जांच इकाई ने बताया कि यह पत्र फर्जी है। इकाई ने कहा कि मुद्रा योजना व्यक्तियों या सूक्ष्म उद्यमियों को सीधे ऋण प्रदान नहीं करती है, बल्कि यह एक पुनर्वित्तपोषण एजेंसी है। पीआईबी ने नागरिकों से प्रामाणिक जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह किया है।
News On AIR | अगस्त 18, 2026 9:35 अपराह्न
सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से जुड़े फर्जी दावों का खंडन किया