अगस्त 19, 2024 7:33 अपराह्न

printer

सदस्यता अभियान की जानकारी देने कल 20 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा

सदस्यता अभियान की जानकारी देने कल 20 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित छत्तीसगढ़ कार्यालय में होने जा रही इस कार्यशाला में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल होंगे।

 

भाजपा सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताया कि कल होने वाली बैठक में सदस्यता का लक्ष्य तय किया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व ने देशभर में इस बार दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

 

श्री सिंहदेव ने बताया कि इस बैठक में प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।