मई 22, 2026 9:43 अपराह्न

printer

व्यापार सुगमता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने पर सरकार का जोर: पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ एक बैठक की सह-अध्यक्षता की। बैठक में भारत के निर्यातकों, आयातकों और बंदरगाह अधिकारियों से बातचीत की गई। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने कहा कि सरकार समग्र सरकारी दृष्टिकोण के माध्यम से भारतीय व्यापारियों को वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री गोयल ने कहा कि सरकार ने व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए भविष्य के लिए तैयार व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।