यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोद्योमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के लिए भारत और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आभार व्यक्त किया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कल यूक्रेन के 35वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूक्रेन के नागरिकों को अपनी शुभकामनाएँ दीं। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति मुर्मु को धन्यवाद दिया। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर देते हुए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने भारत के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी संवाद को और विकसित करने के लिए यूक्रेन की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इससे पहले, यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर को उनके बधाई संदेश के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत-यूक्रेन संबंध और अधिक मजबूत होंगे। इस बीच, यूक्रेन में भारत के राजदूत अंजनी कुमार ने कीव में आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया और यूक्रेन के नेतृत्व को भारत की ओर से शुभकामनाएं दीं।
News On AIR | अगस्त 26, 2026 1:53 अपराह्न
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आभार व्यक्त किया