जुलाई 6, 2026 8:48 अपराह्न

printer

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का मिसाइल हमला, 18 लोगों की मौत 60 घायल

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों से 18 लोग मारे गए, जबकि 60 घायल हुए हैं। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों तथा ड्रोन हमले किए हैं। इन हमलों से पोडिल्स्की जिले में एक आवासीय इमारत आंशिक रूप से ढह गई।

डार्नित्सिया जिले में कई बहुमंजिला इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। इन इमारतों के मलबे के नीचे लोगों के फंसे होने की आशंका है। ये हमले तुर्किए में होने वाले महत्वपूर्ण नाटो शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले हुए, जिसमें अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शामिल होने की आशा है।

इससे पहले, बृहस्पतिवार को कीव में हुए एक रूसी हमले में 31 लोग मारे गए थे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह बमबारी यूक्रेन के हालिया लंबी दूरी के हमलों के जवाब में की गई थी, जिससे ईंधन की गंभीर कमी हो गई थी।