मौसम विभाग ने कल पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की है। पूर्वोत्तर भारत, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल और माहे, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी कल मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में कल बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। आंध्र प्रदेश, बिहार, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी इसी तरह के मौसम रहने का अनुमान है।
News On AIR | अगस्त 18, 2026 10:03 अपराह्न
मौसम विभाग का पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अनुमान