अगस्त 24, 2026 9:27 अपराह्न

printer

मॉरीशस के मंत्री लुत्चमनाह राज पेंटियाह ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की

मॉरीशस के लोक सेवा और प्रशासनिक सुधार मंत्री लुत्चमनाह राज पेंटियाह ने आज नई दिल्ली में  कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की।

श्री सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि श्री पेंटियाह के साथ एक उच्चस्तरीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया था। दोनों नेताओं ने लोक सेवा, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में भारत-मॉरीशस सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की।

उन्‍होंने कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जनसंपर्क संबंधों पर आधारित विशेष रिश्ता है। ऐसे में लोक प्रशासन और क्षमता निर्माण दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के स्वाभाविक क्षेत्र हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला