नवम्बर 22, 2024 9:25 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ की बैठक

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी महासचिव बी एल संतोष, विनोद तावड़े, अरुण सिंह और दुष्यंत गौतम शामिल हुए। भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य महासचिव भी शामिल हुए।

कांग्रेस ने चुनाव के बाद की स्थिति पर नजर रखने के लिए दोनों राज्‍यों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और जी परमेश्वर को महाराष्ट्र के लिए तथा  कांग्रेस सांसद तारिक अनवर और दो अन्य नेताओं को झारखंड के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला