अप्रैल 3, 2025 11:34 पूर्वाह्न

printer

मध्य प्रदेश: मौसम में अचानक आया बड़ा बदलाव, कई जिलों में गरज-चमक के साथ हुई बारिश

मध्य प्रदेश के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव आ गया है। कल कई जिलों में गरज-चमक के साथ जहां बारिश हुई, वहीं कुछ इलाकों में ओला भी गिरे हैं। सिवनी, छिंदवाड़ा, मंदसौर, बैतूल, पांढुर्णा, जिलों में पानी गिरा। वहीं, कल सर्वाधिक अधिकतम तापमान नरसिंहपुर जिले में 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अशोकनगर जिले में कल रात झमाझम बारिश से मौसम में गर्मी के तेवर नरम पड़ गए। लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में गेंहू की फसल कट रही है। वहीं कुछ किसानों की फसल खेतों में कटी पड़ी है। मौसम विभाग ने 40 से अधिक जिलों में बारिष का अनुमान जताया है। जबकि बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, पाढुंर्णा, गुना, अषोकनगर और षिवपुरी में तेज हवाओं के साथ बारिष और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।