जनवरी 13, 2026 8:03 पूर्वाह्न

printer

भ्रष्टाचार रोधी संगठन टीआईबी ने 8 अध्यादेशों को लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की आलोचना की

भ्रष्‍टाचार रोधी संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल बांग्लादेश -टीआईबी ने हाल ही में जारी आठ अध्यादेशों को लेकर बांग्‍लादेश की अंतरिम सरकार की आलोचना की है। टीआईबी ने सरकार पर नौकरशाही के प्रभाव से सुधार प्रयासों को कमजोर करने का आरोप लगाया है।

    ढाका में कल टीआईबी के कार्यकारी निदेशक इफ्तेखारुज्जमां ने कहा कि भ्रष्टाचार रोधी आयोग, पुलिस आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सहित प्रशासन से संबंधित अध्यादेशों का मसौदा तैयार करते समय सरकार ने सुधार विरोधी ताकतों के सामने समर्पण कर दिया।

    टीआईबी के कार्यकारी निदेशक इफ्तेखारुज्जमां ने कहा कि नौकरशाही का एक वर्ग सरकार की सलाहकार परिषद से भी अधिक प्रभावशाली है। उन्‍होंने कहा यह वर्ग सरकार की निर्णय लेने की प्रक्रिया प्रभावित करता है। श्री इफ्तेखारुज्जमां ने कहा कि परिचालन संबंधी निर्णय वास्तव में सलाहकार परिषद नहीं बल्कि कुछ शक्तिशाली व्यक्ति करते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला